विधायक ने किया खेल मैदान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का फीता काटकर शुभारंभ


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

सण्डीला/हरदोई। विकासखंड संडीला के ग्राम पंचायत किन्हौटी में  नवनिर्मित विकास कार्यों का फीता काटकर विधायक ने उद्घाटन किया।आपको बताते चलें कि संडीला विकासखंड की ग्राम पंचायत किन्हौटी में विधानसभा क्षेत्र संडीला से विधायक राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजिया तथा पुत्र आशीष अग्रवाल निदेशक पैक्सफेड ने नवनिर्मित पंचायत भवन तथा माता पचपकरिया द्वार तथा खेल मैदान एवं सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर शुभारंभ किया जिसके बाद  ग्राम पंचायत किन्हौटी मैं,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चौपाल की बैठक की भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनायों के बारे में बताया और भाजपा समर्थित प्रत्यासी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा की जब भारतीय जनता पार्टी ग्राम सभा के बूथों पर मजबूत होगी और इसका नेतृत्व पार्टी समर्थित प्रत्याशी के हाथ में होगा तभी गांव का चौमुखी विकास संभव हो सकेगा। ग्रामीणों ने छत्रपाल प्रधान उर्फ शिवा को बताया विकास पुरुष कहां की सारी सुविधाओं से ग्राम सभा किनौटी है परिपूर्ण ।
 इस  मौके पर ब्लाक प्रमुख कुमार वीरेंद्र सिंह संडीला विधायक प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह ग्राम पंचायत किन्हौटी प्रधान छत्रपाल मौर्या उर्फ शिवा  मुकेश सिंह सोमवंशी  उपेंद्र सिंह प्रधान अटसलिया गोगावा प्रधान मुंशी अली सुधाकर घनश्याम मोहन सिंह अर्कवंशी लोचन चंद्रभान भैयालाल डॉक्टर छोटेलाल जगमोहन रामपाल शैलेंद्र छोटेलाल शिवकुमार बनवारी लाल मुन्नीलाल मौर्य संतराम मौर्य अजीजुल नफीस अहमद राजकुमार मौर्य गुड्डू मौर्य एवं भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोग आदि  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने