राम राजगद्दी समारोह जश्न में डूबा बिलग्राम


रामलीला में हुआ भव्य आयोजन सजाया गया भव्य दरबार,तिलक करने जुटे हजारो लोग मनमोहक झांकियों से मंत्रमुग्ध हुये लोग बिलग्राम कस्बे वाक्षेत्र के आसपास के लोग बड़ी संख्या में लोग देखने पहुँचे
बिलग्राम में रामलीला महोत्सव के तहत राम राज तिलक समारोह का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेशभर से  आए कलाकारों ने सांस्कृतिक और भक्तिमय झांकियां पेश की । भगवान श्री राम का राजतिलक करने के लिए क्षेत्र के हजारों की संख्या गणमान्य लोग पहुचे।बुधवार शाम को रामलीला में प्रदर्शनी समिति की ओर से  भव्य राम दरबार सजाया गया। जिसमें सर्वप्रथम कमेटी के महामंत्री रामसेवक यादव ,प्रबंधक नीरज सिंह,अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,बबलू गुप्ता,पारुल गुप्ता विजय गुप्ता ,उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव,हरिनाम कुशवाहा, अनुज यादव,शिवम यादव,राजीव, ने भगवान श्री राम का राजतिलक किया। समारोह में संयोजक धर्मेंद्र यादव और प्रबंधक नीरज सिंह ने कहा की बिलग्राम रामलीला महोत्सव हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करता है। सभी समुदाय के लोग जब एक मंच पर भगवान श्री राम का राजतिलक करते हैं तो सामाजिक समरसता की बयार पूरे साल बहती है ।जो सालो साल समाज को नया संदेश देती है। आयोजन में धीरू सिंह महोलिया ,गुडडू खान, चांद,सह प्रबंधक ,शिवम कटियार, मनोज यादव,लीला मंचन प्रभारी परमाई लाल यादव ,हरनाम कुशवाहा ,सह संयोजक,शैलेंद्र सिंह, ,राजीव गौतम,बीपी सिंह, अमर सिंह राजपूत सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।
झांकियों ने बांध दिया  समा बिलग्राम।  देर रात तक सांस्कृतिक और भक्तिमय झांकियां हुई। रमन ग्रुप और कानपुर लखनऊ, बरेली से आए कलाकारों ने ब्रज की होली, राधा कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया इसके अलावा मनोरंजन के तहत ह्यस्य और सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया गया । ताल म्यूजिकल ग्रुप ने भी समा बांधा।
इनसेट
किया गया सम्मान 
बिलग्राम।रामलीला महोत्सव में आतिशबाजी , लल्लू प्रथम लालू दूसरे स्थान पर रहे। बैंड बाजा प्रतियोगिता में महाराजा बैंड के अनीस ने सर्वोच्च स्थान पाया।अवनी टेंट हाउस के पंकज कुशवाहा,ऋषि कांत हर्ष डीजे,संदीप ढोल,और आजाद बरेली  को सम्मान से नवाजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने