संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई-विकास भवन सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी,जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में यू0 पी0 दिवस 2021 मनाये जाने की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध मे बैठक की गयी। बैठक में बताया गया कि यू0पी0 दिवस 2021 का आयोजन रसखान प्रेक्षागृह में 24 जनवरी 2021 को प्रातः 11.00 बजे से शुभारम्भ कियाा जायेगा। यू0पी0 दिवस 2021 के अवसर पर जनपद की युवा प्रतिभाओं को अपने अपने क्षेत्र में विशिष्टि योगदान करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया जायेगा तथा साथ ही विभागों द्वारा स्टाल लगाये जायेगे। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डा0 आशुतोष कुमार मिश्र, पी0डी0 रामेन्द्र श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई रविशंकर शुक्ल, डीसी मनरेगा, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।
