संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज, हरदोई।विकास खण्ड माधौगंज की ग्राम सभा मोहद्दीनपुर नई बस्ती स्थित श्री सर्रीबाबा इटियादेवी देवधाम में जय महालक्ष्मी माता मंदिर के परिसर में श्रद्धालु भक्तों ने पूजन अर्चन कर मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का विशाल आयोजन किया। सर्वप्रथम श्रद्धालु भक्तों ने श्री गणेश जी, सर्रीबाबा, इटियादेवी महालक्ष्मी माता एवं विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सभी देशवासियों के सुख ,शांति, समृद्धि व खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात 151 कन्याओं का पूजन कर दक्षिणा देकर उन्हें खिचड़ी भोज कराया गया। खिचड़ी भोज व दक्षिणा से खुश कन्याओं ने आयोजक गणों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जसवंत, राकेश, ओमप्रकाश , अशोक कुमार, रामसिंह, शैलेंद्र सिंह,संगीत कुमार, मुन्नालाल, प्रेमचंद, गोपीचरन, सौरभ कुमार, जितेंद्र सिंह, उदयवीर, गौरव, धीरेन्द्र, अमन, कौशल समेत तमाम भक्तगण मौजूद रहे। खिचड़ी भोज के सफल आयोजन पर रामनरेश आर्य ने सभी सहयोगी आगंतुक बन्धुओं के प्रति आभार जताया।