बिलग्राम पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशीली गोलियां व नशीला पाउडर के साथ एक युवक गिरफ्तार






 संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई बिलग्राम पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बिलग्राम पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बुधवार की रात में अभियुक्त छोटन पुत्र भैया लाल निवासी मोहल्ला रावण पुरवा थाना बिलग्राम को रावणपुरवा मोड हरदोई रोड से गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी में नशीली गोलियां व नशीला पाउडर प्राप्त हुआ जिसे अभियुक्त द्वारा बेचा जा रहा था अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 60 / 2021 धारा 8 /22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा गया आरोपी युवक के कब्जे से नशीली गोलियों व नशीले पाउडर बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि  कॉलेज के छात्रों व स्थानीय युवकों को नशीली गोलियां व पाउडर विक्रय करता है, जिससे उसे मोटा मुनाफा प्राप्त होता है। उक्त अभियुक्त को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया। बतातें चले कि दिनांक 20 /01/2020 को थाना बिलग्राम  पुलिस टीम द्वारा आरोपी छोटन को नशीले पाउडर और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ के दौरान आरोपी  द्वारा बताया गया था कि वह उक्त नशीले पाउडर के व्यक्ति से खरीद कर लाता है एवं समय-समय पर नशीले गोलियां आदि की डिलीवरी हेतु करता था अभियुक्त छोटन पुत्र भैया लाल उपरोक्त को मय नशीले पाउडर व नशीली गोलियों के साथ चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।वही थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि अन्य लोगो की भी तलाश की जा रही

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने