एक गरीब किसान बन रहा अधिकारियों के अधिकारीरियों के पैरों की फुटबॉल।एसडीएम बिलग्राम पर लगाये गंभीर आरोप
----------------------------------------
ग्राम उत्तमपुरवा मजरा पन्योड़ी तहसील बिलग्राम जनपद हरदोई में राजनीतिक दबाब में एक गरीब किसान मुकेश कुमार का घर प्रशासन नहीं बनने दे रहा है। पीड़ित मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय भारत द्वारा बताया गया कि तहसील में 3 साल दौड़ने के बाद उसके पिता ने उपजिलाधिकारी न्यायालय से अपने गाटा संख्या 582 की थाकबन्दी कराई इसके बाद मौके पर मेढ़ भी बंध गई, मेढ़ बंधने के बाद तत्कालीन कोतवाल द्वारा मौके पर विवाद होने की स्थिति को देखते हुए अपने समक्ष मेढ़ बंधवाई गयी थी। अब प्रार्थी अपनी भूमिधरी गाटा संख्या में मकान बना रहा है जो स्लैब तक पहुंच चुका है उसे एसडीएम बिलग्राम द्वारा रुकवा दिया गया है, जबकि एसडीएम बिलग्राम ने केवल मौखिक आदेश इस कारण कर दिया क्योंकि उन्हें मिल गया मोटा माल, एसडीएम ने इस कदर होशियारी दिखाई कि कोई लिखित आदेश नहीं किया और जिलाधिकारी हरदोई के आदेश का हवाला कर दिया जबकि जिलाधिकारी हरदोई द्वारा भी निर्माण कार्य रोकने का कोई लिखित आदेश नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन को यह बताकर काम रुकवाया की कमिश्नर का स्टे है जबकि स्टे की कोई कॉपी नहीं दी गई। वहीं दूसरे मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन होने और स्वयं ही स्टे का आदेश उपनिबंधक बिलग्राम और एसएचओ बिलग्राम को देने के बाद दोबारा पैसा लेकर स्थगन के बाद भी काम शुरू करवा दिया। ये दर्शाता है कि किस तरह से उपजिलाधिकारी बिलग्राम द्वारा की जा रही है धन उगाही। गाटा संख्या 191 पर मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में ही अपील का कजल रहा है। जिसमे प्रार्थी आबिद निवासी मोहल्ला कासूपेठ है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो गरीबों की जमीनों पर माल खिलाकर अमीर करते रहेंगे कब्ज़ा।
