संडीला कताई मिल चौकी ने धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

संडीला हरदोई देश के 72 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संडीला कताई मिल चौकी पर बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया प्रभारी चौकी इंचार्ज मोइन अहमद खान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर चौकी के समस्त पुलिसकर्मी समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा राष्ट्रगीत की धुन के साथ मिष्ठान वितरण कर देश का पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर चौकी प्रभारी मोइन अहमद ने कहा यह देश बहुत कुर्बानियों के बाद हमें मिला है हमारे बुजुर्गों ने इस देश की लड़ाई में अपनी जान कुर्बान कर बहुत बड़ा बलिदान दिया है अब इस देश की रखवाली हम सबके कंधों पर है हर देश प्रेमी को अपने देश के लिए मरने मिटने में कोई कोताही नहीं बरतनी है और जो सीमा पर हमारे देश की रखवाली कर रहे हैं उनकी सलामती के लिए प्रार्थनाएं करना हम सबका कर्तव्य है 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने