बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र को लूटा




संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई जहाँनीखेड़ा से बरबर रोड पर इलाहाबाद बैंक के बैंक मित्र के साथ दो अज्ञात बाइक सवारों ने लूट की। जिसमे उसके पास मौजूद एक लाख बीस रुपये और सारे कागजात लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुचे एएसपी कपिल देव यादव व सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा व पिहानी इंस्पेक्टर महेश चंद्र ने जांच की। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।कोटरी बाईकुंआ मैगलगंज निवासी इलाहाबाद बैंक के बैंक मित्र विनोद कुमार पुत्र रामपाल रोज की तरह शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने बीसी सेंटर चंदीला चौराहा जा रहे थे। जैसे ही वह जहानीखेड़ा से बरबर की ओर कुछ दूर चले वैसे पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने तमंचे की बट से वार करते हुए सामने से हवाई फायर की उसके पास मौजूद बैग लेकर भाग निकले। बैग में रुपये व अन्य कागजात रखे हुए थे। लूट की घटना के बाद बैंक मित्र ने पुलिस को सूचित किया,जानकारी होने लोग इकट्ठा हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप है,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने