थाना दिवस पर कोतवाली परिसर में तहसीलदार व थाना प्रभारी ने सुनी जनसमस्याएं



 संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम(हरदोई) शानिवार को कोतवाली परिसर बिलग्राम में लेखपाल चकबंदी सहित पूरा तहसील आमला थाने पर जमा हुए तहसीलदार चकबन्दी सीओ  व थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह  की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों ने बताया है कि कोई सुनवाई या कोई कार्रवाई नहीं की गई ।इस मौके पर लेखपाल जा कर जांच कर अवगत कराएं  कोतवाल सुनील सिंह ने बैठकर लोगों की समस्या समाधान की कोशिश करते रहे।थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व  उच्च अधिकारियों ने शिकायतें सुन कर उनका समाधान किया। समाधान दिवस में काफी संख्या में  शिकायतें आईं।जिसमें कुछ शिकायतों का निस्तारण तत्काल मोके पर किया गया। थाना प्रभारी बिलग्राम ने बताया है  कि समाधान दिवस में आने वाली अधिकांश शिकायतें पुलिस सम्बंधित भूमि विवाद पैमाइश व अवैध कब्जों से सम्बंधित है। उन्होंने लेखपाल कानूनगो  को जमीनी मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए व बताया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण  करने के निर्देश दिए है।इस मौके पर तहसील अधिकारी थाना प्रभारी  तथा कानूनगो,लेखपाल व पुलिस स्टाफ सहित आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने