सात जुआरी जुआ खेलते गिरफ्तार मुकदमा दर्ज



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

संडीला हरदोई । संडीला कस्बा में कोतवाली पुलिस ने जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों छापा मारकर मौके से गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के बशीर नगर मोहल्ला में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर जुंआ खेलते हुए आनंद पुत्र मुन्ना लाल जोशी,मोहम्मद अल्तमश पुत्र मोहम्मद नसीम ,अमर उर्फ़ चक्की पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा ,राम सिंह पुत्र शिवराम रैदास ,लखन सक्सेना पुत्र मूलचंद ,पिंकू जोशी पुत्र शिवाकांत जोशी नाजिम शेख पुत्र मुनव्वर को गिरफ्तार किया तथा मौके पर फड़ से माल फंड 6480 रुपए जामा तलाशी 2900 रुपए व 52 अदद ताश के पत्ते भी बरामद हुए इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 84 बटा 21 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने