टीम के सदस्यों ने दी पुलवामा हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि --अखिल सिंह परमार
हरदोई
आज दिनांक। 14 फरवरी को हरदोई के शहीद उद्यान पार्क में विगत वर्ष में आज ही के दिन। सीआरपीएफ के जवान ड्यूटी पर जाते समय कुछ आतंकवादियों ने हमला करके उनकी बसों को उड़ा दिया जिसमें हमारे वीर भारत मां के सपूत शहीद हो गए। जिसमें 44 जवान शहादत को प्राप्त हुई। उनको आज हमारी टीम युवा भाइयों ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जो हमारे 44 जवान शहीद हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए उनको याद किया गया एवं टीम के हम सभी युवा मिलकर ऐसे वीर सपूतों को शत-शत नमन करते रहेंगे और उनको अपने दिल में बसा कर रखेंगे ऐसी स्वच्छ छवि हमारे समाज में किसी और व्यक्ति की नहीं हो सकती जो सम्मान हम लोग एक सैनिक को देते हैं दो मिनट का मौन रखकर याद किया तो यह आशा करते हैं कि सभी शहीदों को शत शत नमन करते रहेंगे और युवाओं के माध्यम से सभी भारत माता के वीर सपूतों को याद करते रहेंगे। अखिल सिंह परमार【मुन्ना ठाकुर】ने सभी युवा भाइयों को बताया कि जो आज के दिन आज के युवा इस दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं। इस प्रथा को बदलने के लिए हम लोग आज से शहीद दिवस मनाने का कार्य करेंगे जो कि हमारे वीर शहीद हमारे लिए हमारी आत्मा हमारे परमात्मा हैं। उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हम लोग समाज एवं देश हित के लिए कार्य करेंगे l अंकुश यादव , प्रियांशु सिंह बरखेरा, अजय सिंह गौर, नीरज मिश्रा, वरूण त्रिपठी, विकास सक्सेना आदि लोगो ने श्रद्धांजलि दी l
Tags:
हरदोई

