भाकिमयू सिंघानिया ने बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भाकिमयू सिंघानिया ने  बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर  उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मितौली(लखीमपुरखीरी):-भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया के  जिला सचिव कपिल* दिक्षित व जिला मीडिया प्रभारी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन मितौली उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपा उक्त ज्ञापन में लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध करते हुए एवं किसान हित व जनहित में डीजल को राज्य सरकार व केंद्र सरकार से कर मुक्त किए जाने सहित रसोई गैस के मूल्यों में बेहताशा  वृद्धि पर लगाम लगाये जाने से संबंधित  एक मांग पत्र सौंपा जिसमें की गरीब मजदूर व जनहित के लोग आसानी से घरेलू गैस का प्रयोग कर सकें एवं जनमानस का कल्याण हो सके मुख्य रूप से *कुलदीप सिंह, आदेश यादव, मोहित वर्मा ,रत्नेश कुमार, रामप्रकाश मोहित वर्मा, आलोक कुमार, श्यामलाल, सियाराम, शैलेश ,अंशु ,एवं जिला महिला अध्यक्ष रूसी अंसारी, आलोक कुमार, अंकित सहित तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने