विधानसभा की ग्राम उल्जा बेनीगंज में ब्राह्मण समाज की मीटिंग आयोजित की गई


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

गुरुवार को बलामाऊ विधानसभा की ग्राम उल्जा बेनीगंज में ब्राह्मण समाज की मीटिंग आयोजित की गई जिसका आयोजन बेनीगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष कपिल तिवारी द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी व प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा उपस्थित रहे मीटिंग को संबोधित करते हुए नीरज अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हो रहा है   आये दिन ब्राह्मण हत्याओं में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन सरकार की कान में जूं नही रेंग रही है इस सरकार में किसानों व गरीबो पर अत्याचार हो रहा है लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिलाध्यक्ष ने ये भी कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे ब्राह्मण समाज सरकार बनाने व बिगाड़ने का काम करती है यही ब्राह्मण समाज 2022 मे भाजपा सरकार का घमंड दूर कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी
प्रबुद्ध सभा जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आयी है तबसे लगातार ब्राह्मण समाज के सदस्यों की हत्या हो रही हैं ब्राह्मण समाज समाज के हर वर्ग को दिशा दिखाने का कार्य करता है आज देश मे काले अंग्रेजों का कब्जा है आज भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार हो रहा है अन्नदाता परेशान है उसकी कोई सुधि नही ले रही यह भाजपा सरकार आज लगातार बड़ी संख्या में प्रबुद्ध समाज समाजवादी पार्टी से जुड़ने का काम कर रहा है और 2022 में पुनः समाजवादी सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव जी को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य प्रबुद्ध समाज करेगा इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डी डी वर्मा,जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी  फैजान ,ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव,नगर अध्यक्ष रजत अवस्थी,राजेन्द्र शुक्ला,श्यामू तिवारी, शिवांशु मिश्रा,राहुल तिवारी,आदर्श तिवारी,शैलेंद्र राजवंशी, हिमांशु द्विवेदी, शिवम शुक्ला,सुशील राजवंशी,मनीष वर्मा,आजाद अंसारी,श्यामजी तिवारी,उमेश यादव,धर्मेंद्र वर्मा,विक्रम कुशवाहा,अमर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने