जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम ,हरदोई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 10 फरवरी2021 को दिल्ली में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिलग्राम को सौंपा गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा व हमलावरो पर रासुका लगाये जाने के अलावा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने की मांग करते हुए मृतक रिंकू शर्मा के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व एक करोड़ का आर्थिक सहयोग देने की मांग की ।और दिल्ली में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों के लिए दिल्ली पुलिस को जवाबदेही बनाए जाने की बात कही। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश में मुस्लिमों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को अविलंब हटवाया जाये ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिस तरह से भारत में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि यदि केंद्र ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाला समय हिंदू समाज के लिए बेहतर साबित नहीं हो सकता। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख प्रमोद, जिला शारिरिक प्रमुख प्रांजुल राठौर, बिलग्राम खंड कार्यवाह सुधांशु, माधौगंज खंड कार्यवाह हिमांशु सिंह, सह खंड कार्यवाह धर्मपाल सिंह, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री आराध्य,दीपू सिंह अर्कवंशी, सहित सैकड़ों की संख्या में संघटन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

