श्रीराम मंदिर के लिये जुताई समर्पण निधि



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

शाहाबाद।   शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने राममंदिर मे हुये अब तक के संघर्ष का विस्तृत वर्णन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन  सिंह ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि राम मंदिर को जीते जी देख सकेगें।हजारो लोगो ने अपने प्राणो का बलिदान किया तब यह दिन आया।विहिप संगठन मंत्री बजरंगी विमल मिश्र ने उपस्थित हिंदू जनमानस से अपनी श्रद्धानुरूप राशि समर्पण करने के लिये कहा।राम मंदिर सम्पूर्ण हिंदूजनमानस के सहयोग से बनेगा।राम मन्दिर पर किसी एक व्यक्ति का अधिकार नही है। भगवान राम सम्पूर्ण भारत के प्राणतत्व है।समर्पण निधि कार्यक्रम मे छोटी बच्ची अर्शिका बाजपेई ने अपनी गुल्लक रामलला के मंदिर हेतु विहिप संगठन मंत्री को समर्पित किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरेश मिश्र, मोहित,सभासद पवन रस्तोगी,दीपक दीक्षित,सह मंत्री गौरव,नगर अध्यक्ष पुनीत कनौजिया इंद्रेश बाजपेई आदि उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने