प्राथमिक शिक्षक संघ बेहंदर ने किया नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खान का स्वागत



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बेहंदर /हरदोई - बी.आर.सी.बेहंदर में खण्ड शिक्षा अधिकारी  ने कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बेहंदर  ने नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत व सम्मान किया।इस अवसर पर नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ  के ब्लॉक अध्यक्ष बेचेलाल ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ साथ शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण भी समय से किया जाय।इस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं को शीघ्र ही निस्तारित करने का आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ बेहंदर के ब्लॉक अध्यक्ष ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री लतीफ हैदर नकवी ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद लियाकत, मोहम्मद इमरान, वकार हुसैन रिजवी और  बीआरसी का समस्त स्टाफ चंद्रप्रकाश,अनुराग शरण, राजकुमार,  गौरव, मोहम्मद अतहर, गोविंद सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने