जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
आपको बताते चलें कि बिलग्राम तहसील सभागार में राजघाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर उपजिलाधिकारी कपिलदेव यादव ने देर शाम आपात बैठक बुलाई।जिसमें तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों को राजघाट पर आवश्यक प्रबंध करने के दिशानिर्देश जारी किए।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि
उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर फटने से तथा एक बांध टूटने से पानी का बहाव तेज होगा
ग्रेसियर टूटा है उसका पानी 2 3 दिन में आएगा। गंगा के पास इलाके कटरी टापू इलाका है जनवर व फसल उगाते है वह जाना बंद करे या अपना कीमती सामान सुरक्षित जगह पर ले जाए।इसके साथ ही सात ग्राम पंचायतों को अलर्ट भी जारी किया गया है राम नगरिया मेला कल सुबह हटा लें।पुलिस राजस्व टीम मिलकर हटाने का काम करेंगे।कोई कल्पवास करने के लिए नही जाएगा।खाली ट्राली समान लाने के लिए जाएगी कल्पवास करने के लिए कोई नही जाएगा।पुलिस प्रशासन सक्रिय रहेगा धीरे धीरे अपना सामान हटा लें अफरा तफरी न मचाये पंडाल या तो ऊँचे पर ले जाए या हटा लें। प्रधान लोग अपनी अपनी नाव तैयार कर ले।अशोक सिंह नमामि गंगे के वलिंटयर टीम सहयोग करेगी। छिबरामऊ कटरी में आवयश्कता पड़ने पर स्काउट टीम काम करेगी। एसडीएम ने अपील की है कि बहाव के पानी से स्नान करने से बचे ।माधौगंज थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि अमावस्या मेला नही होगा।यातायात बाधित न हो आपात स्थितियों में परसोला की सड़क से आवागमन हो कन्नोज से आने वाले को प्रतिबंध किया जाए।गंगा के पास रहने वाले सेकेट्री व पूर्व प्रधान को निर्देश दिया गया है वह लोगों को सूचित करें बढ़ आने की संभावना है। विभिन्न बन्धो से पानी छोड़ा जाएगा व इस बैठक में तहसील के सभी थाना प्रभारी शामिल रहे वहीं इस आपात बैठक के बाद प्रशासन की टीम दल बल के साथ रामनगरिया क्षेत्र में रवाना हुई।
