जिला संवाददात फारूक क़ुरैशी
आपको बताते चलें कि बिलग्राम नगर में अपराजित सांसद डॉ अंजू बाला को वर्तमान समय में भारत सरकार के राष्ट्रपति द्वारा अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर बिलग्राम नगर के बाईपास चौराहे नीरज द्विवेदी के आवास पर भरपूर स्वागत करने वाले उनके समर्थकों में राजीव शुक्ला, ज्ञानू मिश्रा,राजेश कुशवाहा, मंगतराम अर्कवंशी,अखिल कपूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भरपूर स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ अंजू बाला ने बताया कि क्षेत्र की जनता का प्यार ही उन्हें इस मुकाम पर पहुचाने में उनकी सफलता की मुख्य भूमिका रही है।जिसकी वह सदैव आभारी हैं।दल बल के साथ इस काफिले के कारण बाईपास चौराहे पर काफी देर तक जाम नजर आया।इस मौके पर डॉक्टर अंजुबाला ने बताया है कि इतना स्नेह प्यार देने के लिए सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया
