गन्ना दलाल के विरुद्ध भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन ने उपजिलाधिकारी महोली को सौंपा ज्ञापन

गन्ना दलाल के विरुद्ध भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया संगठन ने उपजिलाधिकारी महोली को सौंपा ज्ञापन


गन्ना क्रय केन्द्र पर दलाल के द्वारा किसान का गन्ना हडपा जा रहा है | आपको बता दे कि ग्राम कचूरा के गन्ना सेंटर पर गांव का ही एक दबंग व्यक्ति गन्ना की दलाली करता है और भोलेभाले किसानों को सब्जबॉग दिखाकर उनका गन्ना लेकर बेंच देता है | गाँव कचूरा निवासी किसान मनोज कुमार से इस दलाल ने पिछले कुछ दिन पहले 72 कुंतल गन्ना लिया था बाद में पैसा मांगने पर उस दलाल के द्वारा उसे धमकाया गया | किसान मनोज के द्वारा कोतवाली महोली मे भी तहरीर दी जा चुकी है | इसी क्रम मे भारतीय किसान मजदूर यूनिट {सिंघानिया) के प्रदेश सचिव कपिल दीक्षित ,कुलदीप कुमार अमित शुक्ला ,मुकुंद राम शिवम राठौर, प्रभात सिंह ,सत्य प्रकाश सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने महोली तहसील जाकर उपजिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपा | उपजिलाधिकारी महोदय ने जल्द ही इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अधीनस्थों को जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने