जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज हरदोई पटेल टीकाराम खेल मैदान में आयोजित 20 दिवसीय महुआ लाल बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा। रविवार के दिन आजाद क्रिकेट क्लब हरदोई व गोपेश्वर बाबा क्रिकेट क्लब पिपरावां के बीच क्रिकेट खेला गया। गोपेश्वर बाबा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पिपरावां की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 122 रन बनाने का लक्ष्य दिया।
जिसका सामना करते हुए आजाद क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने 17.2 ओवर में चार विकेट से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि सत्यम कन्नौजिया ने विजेता टीम को 7000 रूपए नकद, ट्राफी व अन्य पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। वहीं उपविजेता टीम पिपरावां को 4000 रुपए नकद शील्ड व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण में शिवम कन्नौजिया ,अलोक तिवारी अमित तिवारी आशुतोष कुमार विवेक दीपू
ने भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेता टीम के कप्तान राजवीर व उपविजेता टीम मनमोहन सिंह ने खिलाड़ियों की ओर से रोमाचक क्रिकेट की सरहाना की
