सीओ की अध्यक्षता में होली पर्व व शबे बरात को लेकर हुई कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम(हरदोई)कोतवाली परिसर में होली व शबे बारत का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए सीओ बिलग्राम विशाल यादव ने दो टूक कहा कि अराजकतत्वों  व हुड़दंग करने वालों की जगह होगी जेल ।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।श्री सिंह ने कहा कि होली का पर्व सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को अपने गले लगाने का होता है। इस दिन सभी लोग आपस में गले मिलकर पर्व की बधाई दें। उन्होंने बताया कि जो लोग इस पर्व पर अशांति फैलाने का दुस्साहस करेंगे या कच्ची शराब बनाकर उसे बेचने का धंधा करेंगे ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र से आए सभी प्रधानों, पूर्व प्रधानों व अन्य गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी गांव में होली जलाने के स्थल को लेकर कोई विवाद उपजता है तो वह इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व उनके फोन नंबर पर किसी समय भी दे सकते हैं, जिसका समय रहते निदान किया जाएगा। होली का पर्व नजदीक आने पर स्थानीय कोतवाली परिसर में पर्व को प्रेम व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश बाथम ने बताया की होली व शबे बारात को लेकर नगर के मुख्य  चौराहे से लेकर  सदर बाजार गुलाब बड़ी चूंगी तक 25 तारिख से 3 दिन के लिए बड़े वाहनों पर रोक लगाई जाए जिससे आवागमन सुचारु रुप से चालू रहे जाम की स्थिति ना बने किसी भी दुकानदारों को दिक्कत न हो इसके अलावा कई लोगों ने अपने प्रस्ताव रखे। क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने लोगों से अपील की कि वह जबरन लोगों पर रंग न फेके किसी मस्जिद के पास से गुजरने पर मस्जिद की इमारत पर रंग न डाले व किसी के कपड़े न फाड़े यदि कोई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से होली दहन को लेकर चर्चा की गई। संवेदनशील गांवों को चिन्हित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। किसी गांव में होली दहन व रंग खेलने को लेकर या रास्ते को लेकर किसी प्रकार का विवाद हो तो समय से पहले उसकी सूचना दें,समय रहते निपटाया जा सके। किसी प्रकार की कोई नई परंपरा नहीं डाली जाए,होली रंगों का त्योहार है इसे शांति पूर्वक माहौल में मनाएं। किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें  न ही किसी भी समुदाय के ऊपर जबरदस्ती रंग ना लगाया जाए। न ही कहीं पर शराब पीकर हुड़दंग करते दिखाई दे।ऐसी स्थिति हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ।
गांव में इलेक्शन को लेकर पार्टी बंदी के लोग एक दूसरे पर किसी प्रकार की छींटाकशी ना करें पर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दंगा होने की संभावना हो इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सम्मानित निवर्तमान प्रधान पूर्व प्रधान सहित आदि  लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने