नारी शक्ति बाइक रैली निकाल कर कस्बे से लेकर गांव की गालियों तक महिलाओं को दी जानकारी
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरदोई के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर रविवार को बिलग्राम थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बिलग्राम पुलिस के द्वारा नारी मिशन शक्ति के माध्यम से कस्बे से लेकर गांव की गलियों तक महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए महिलाओं को जागरूक करती बिलग्राम पुलिस उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी के द्वारा चलाए गए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी कस्बे से लेकर गांव की गलियों में महिलाओं को रोक कर जानकारी देते हुए बिलग्राम पुलिस के द्वारा एक अच्छा मैसेज गांव तक पहुंचाया गया जगह जगह भ्रमण किया गया और अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा या मैसेज बेटियों को व महिलाओं को बिलग्राम पुलिस के द्वारा दिया गया महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत गांव में महिलाओं एवं किशोरियो को आत्मरक्षाक् बनाने के लिए प्रेरित किया गया इस मौके पर थानाध्यक्ष द्वारा गांव की महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए बताया गया।व महिला कांस्टेबल संकट के समय पर आत्मरक्षा के उपाय बताने के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन 1090, 1076 एवं 181 पर सूचना देने के लिए भी कहा गया। थानाध्यक्ष द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को हमेशा तत्पर बताया गया एवं किसी भी प्रकार की समस्या के लिए डायल 112 व बिलग्राम थाने के सीयूजी नंबर पर फोन करने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों सहित गांव की महिलाएं एवं किशोरियां मौजूद रहीं।


