जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
कहीं नशे की हालत में सो रहे पुलिस कर्मी तो कहीं खुला रिवाल्वर लगाकर दहशत फैलाते नजर आए सब-इंस्पेक्टर, एक पोलिंग बूथ पर हुई हिंसक झडप मे मूक दर्शक बने रहे सुरक्षाकर्मी*
कोथावां (हरदोई)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कोविड-19 को देखते हुए जंहा एक ओर मतदाता मतदान करने के लिए जागरूक दिखे। वही पर मतदान कर्मी सुस्ती के साथ काम करते हुए नजर आए। प्रसासन की हीलाहवाली से कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता हुआ नजर आया।
बताते चले गुरुवार सुबह सात बजे से प्रसासन की भारी अव्यवस्थाओ के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदाता ग्राम प्रधान बनाने के चक्कर में कोरोना की गाइडलाइन को भूलकर आपस मे चिपके हुए नजर आए, न दो गज दूरी न मास्क है जरूरी न ही कोरोना का भय, ऐसा ही नाजारा कोथावां ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में नजर आया। वही ग्राम झरोइया में जंहा एक ओर मतदान हो रहा था। वही दूसरी तरफ नल के पास लगे कूड़े के ढेर बीमारी फैलने का सन्देशा देते हुए नजर आए। दूसरी तरफ एसआई प्रभात कुमार गुप्ता खुला पिस्टल लगाए ड्यूटी पर तैनात थे, जिससे मतदाताओं में भय व्याप्त था। ग्राम सभा पिपरी में मतदाताओं की उत्सुकता बहुत थी। मगर मतदान कर्मीयो की सुस्ती के चलते मतदाता भरी दोपहर में धूप का सामना करते डटे हुए थे, वही पर पुलिस जवान नशे में धुत चारपाई पर लेटे हुए चैन की नींद सो रहा था। इस मतदान केंद्र पर पीठासीन राजकुमार कनौजिया ने बताया कि हमारा एक सहकर्मी राकेश चन्द्र गुप्ता जो कि एसबीआई हरदोइ में तैनात है, यंहा ड्यूटी के वास्ते आये हुए थे, ड्यूटी वाहन से गिर जाने पर दोनों पैर से चलने उठने असमर्थ हो गए, इसलिए मतदान कार्य तेजी से नही हो पा रहा है। हमने उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया, मगर दूसरे कर्मी की व्यवस्था इस बूथ पर नही की गई। वही सिकन्दर पुर ग्राम सभा मे मतदाताओं के नाम मे अच्छर गलत होने के कारण पीठासीन अनिल कुमार सांत्वना देकर बाद में वोट डालने की बात कहीं। वही ग्राम सभा कुर्सी में पूर्व प्रधान नत्था लाल द्वारा मतदाताओं के लिए पानी व धूप से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था थी। ग्राम सभा मुठिया में मतदाताओं के वोट डलवाने को लेकर दो गुट आपस मे भिड़े। वही मतदाता प्रमोद कुमार पुत्र बंसी लाल अपने शरीर पर लगी चोटो के बारे में बताया। वही इसी बूथ पर सुशीला पत्नी सुरेंद्र,सरिता पत्नी सुरेंद्र आदि महिलाओ को पीठासीन अधिकारियों ने आपका वोट पड़ गया कहकर मतदाताओं को बैरंग लौटा दिया। यह बात मीडिया के संज्ञान में आते ही पीठासीन अधिकारी ने मतदान कराया। फिर भी कई मतदाता मतदान करने के लिए वंचित रहे।कोरोकला व जमुखिया कोथावां में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया गया।
