अवैध कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार
रिपोर्ट:-दिनेश तिवारी
अमेठी-बाजार शुकुल अमेठी
पुलिस अधीक्षक अमेठी के आदेशानुसार अवैध मदिरा के निष्कर्षण, बिक्री के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अमेठी व प्रभारी निरीक्षक बाजार शुकुल के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रेमचंद मुख्य आरक्षी राकेश सिंह हे का अनिल सिंह आरक्षी नीलेश सिंह महिला आरक्षी किरन पाल थाना बाजार शुकुल अमेठी के द्वारा अवैध कच्ची शराब बिक्री कर रहे हंसराज पुत्र मेडी लाल निवासी छिताई का पुरवा मजरे रसूलपुर थाना कमरौली के कब्जे से 10 लीटर 2 रामरूप पुत्र राम लखन निवासी राज खेता मजरे पलिया पश्चिम थाना कमरौली के कब्जे से 10 लीटर 3 सुरेश पुत्र बुधराम निवासी आदिलपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी के कब्जे से 10 लीटरतथा अवैध कच्ची शराब बरामद हुई अभियुक्त गण को मौके से समय 10:30 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर लगभग 1.5 कुंटल लहन भी नष्ट की गई स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 137/ 21 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम हंसराज तथा मुकदमा अपराध संख्या 138 / 21 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम राम रूप तथा मुकदमा अपराध संख्या 139 / 21 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुरेश के विरुद्ध पंजीकृत किया गया
Tags:
अमेठी

