बिना मास्क लगाए बरात लेकर निकले थे दूल्हे राजा,पुलिस टीम ने काटा चालान किया जागरूक
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
जनपद हरदोई में लगातार कोरोना का प्रसार बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।बिलग्राम में एक दूल्हा बिना मास्क लगाए ही बरात लेकर जा रहा था। इस पर उसका चालान काटा गया और बरातियों को जागरूक भी किया गया।
बिलग्राम में बिना मास्क लगाए बरात ले जाना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। दूल्हे ने खुद भी मास्क नहीं लगाया था। कई बराती भी बिना मास्क के नजर आ रहे थे। इस दौरान चेकिंग के दौरान बिलग्राम पुलिस टीम के दो कंस्ट्वेल पुलिस कर्मियों दूल्हे की कार रोक ली। इसके बाद मास्क न लगाने पर चालान काट दिया। इसके बाद जागरूक भी किया। इससे आसपास में खड़े लोग भी भौचक रह गए।
मामला बिलग्राम के मुख्य चौराहा का है। दरअसल एक दूल्हा अपनी सजी हुई बोलोरो में सवार होकर बरात ले जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान चौक पर पुलिस टीम की सदस्य और थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने जिन लोगों ने मास्क नहीं पहन रखे थे उनके चालान काट रहे थे जैसे ही बिना मास्क लगाए दूल्हे पर उनकी नजर पहुंची तो उन्होंने दूल्हे को रोक लिया। मास्क के बारे में पूछा तो दूल्हा अभी लगाने की बात कहने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया और फिर दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। इसके बाद दूल्हे का चालान भी काट दिया। इस दौरान आसपास के लोग भी चौंक गए। एसएसआइ संजय ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा बिना मास्क लगाए दूल्हे का चालान काटा गया है। उनके अलावा बाइक सवारो का भी कई लोगों के चालान कटे हैं।

