डीएसपी की कोरोना से मौत
संवददाता हेमेंद्र जायसवाल
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच मंगलवार को एक और पुलिस अफसर की मौत हो गई।
डीएसपी आदित्य हीराधर का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा था। आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे।
बताया जा रहा है, कि करीब 20 दिन पहले वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
पहले उनका घर पर ही इलाज चला, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था।
जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
Tags:
छत्तीसगढ़
