सपा नेता ने तूफान पीड़ितों को गांव पहुंचकर दी आर्थिक सहायता

जिला अधिकारी एवं तहसील प्रशासन तूफान पीड़ितों के प्रति गंभीर होकर करें मदद बृजेश वर्मा टिल्लू भैया 

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

मल्लावा हरदोई जून  रविंदर  शुक्ला समाजवादी पार्टी के मल्लावा बिलग्राम विधानसभा के नेता बृजेश वर्मा टिल्लू भैया ने तूफान पीड़ितों को ग्राम करवा में पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की पीड़ितों की दैनिक स्थिति को देखकर सपा नेता ने मिश्रीलाल, तेजपाल, संतराम, राजेश कश्यप, विमल किशोर, को नगद पांच पाच हजार की आर्थिक सहायता दी है
सपा नेता श्री टिल्लू भैया ने तूफान पीड़ितों को आश्वासन दिया की तहसील प्रशासन से मुलाकात करूंगा और पीड़ितों को और अधिक राहत दिलाने का काम करूंगा उन्होंने तहसील प्रशासन को तुरंत करवा में पहुंचकर पीड़ितों की संपत्ति के हुए नुकसान का मूल्यांकन कर उनको पीड़ितों को राहत देने की मांग जिला अधिकारी हरदोई से की है उन्होंने बताया मल्लावा बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी सदैव  पीड़ित शोषित के साथ रहेगी और सदा  रही है समाजवादी पार्टी नेता के साथ  हरीनाथ यादव अखिलेश कटियार सदीप शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने