जानिए हारदोई के नए एसपी अजय पांडेय के विषय मे*

जानिए हारदोई के नए एसपी अजय पांडेय के विषय मे
जिला संवाददाता 

वर्ष 2017 में आईपीएस अजय पांडे ने फिरोजाबाद की कमान संभाली थी। उस समय उन्होंने जिले में हाईप्रोफाइल बीसी किंग के अपहरण की घटना का खुलासा किया था। इस खुलासे में हालांकि पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उस समय एसपी का जगह-जगह स्वागत किया गया था। वहीं, इसके अलावा शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान छेड़कर कार्रवाई की थी। एसपी ने स्वयं शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी।2020 के अंत में उन्हें फिर फिरोजाबाद में ही एसएसपी की कमान मिली थी। जिसके बाद उन्होंने वहां का चार्ज एक बार फिर संभाल लिया था। अब उन्हें जिला हरदोई की कमान उत्तरप्रदेश शासन ने सौंपी है।अजय कुमार ने 2011 के आईपीएस बैच के हैं।इनका जन्म बस्ती जिले की सदर तहसील के देऊआ पूरा गांव में हुआ था।इनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई।इन्होंने कानपुर के आईआईटी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और दुबई में 3 लाख 80 हजार के पैकेज पर काम कर रहे थे।इनका मन बचपन से देश और समाज के लिए कुछ करने का था।इन्होंने आईपीएस बनने का फैसला किया और सफलता पाई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने