नवदुर्गा क्रेशर में खनिज विभाग द्वारा किया गया वृक्षारोपण

नवदुर्गा क्रेशर में खनिज विभाग द्वारा किया गया वृक्षारोपण


सारंगढ़ कटंगपाली क्षेत्र में खनिज विभाग के द्वारा लाये गए पौधो का वृक्षारोपण किया गया । आपको बता दें कि 5 जून को पर्यावरण दिवस है, इसी क्रम में रायगढ़ से खनिज अधिकारी बी.के. चंद्राकर और सहायक खनिज अधिकारी ए.बारिक कटंगपाली के दौरे पर थे, तभी उन्होंने नवदुर्गा क्रेशर उद्योग कटंगपाली में वृक्षारोपण का कार्य किया। वही बता दें कि खनिज अधिकारी ए. बारीक द्वारा क्रिशरो को सख्त निर्देश दिया गया है, कि एक क्रेशर वाले कम से कम 100 पेड़ लगाएं और खास बात यह है कि जो 100 पेड़ लगाएंगे वह जीवित भी रहना चाहिए, ऐसा नहीं कि 100 पेड़ लगा दिए और कितना पेड़ बड़ा है और कितना मर गया ऐसा नहीं सभी क्रेशर को सख्त निर्देश दिए हैं कि 100 पेड़  लगाना है, और उसको बच्चे जैसे पालन करना है और हमारे रायगढ़ जिला को स्वर्ग बनाना है ऐसा उन्होंने क्रेशर वाले को निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने