सारंगढ़ थाना में पदस्थ मनीष रात्रे को पुलिस कप्तान द्वारा प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
संवददाता हेमेंद्र जायसवाल
उप पुलिस अधीक्षक के ट्रेनिंग परेड पर तैनात है मनीष रात्रे
कोरोनाकाल में गरीबों के लिए मददगार साबित हुए मनीष रात्रे
सारंगढ़ थाना में अपनी सेवा देने वाले परि उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष रात्रे जी को आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । वही हम आपको बता दें कि मनीष रात्रे जो अभी पुलिस परि उप अधीक्षक की ट्रेनिंग पर है । इसी में इनका ड्यूटी रायगढ़ के सारंगढ़ थाना में लगाया गया है । अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले मनीष रात्रे को आज पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । मनीष रात्रे अपनी फर्ज के लिए एक अलग ही पहचान से जाने जाते हैं और फर्ज के लिए जान भी देने से पीछे नहीं हटते । अभी कोरोना काल में सारंगढ़ के हर गली-चौराहे और चौक पर तैनात नजर आए । इनकी खासियत तो यह है कि गांव के गरीब से लेकर किसान तक सभी के लिए मददगार साबित हुए हैं । जब अभी ट्रेनिंग परेड पर इतना फुर्ती से कार्य कर रहे हैं , तो जब उस पुलिस उप अधीक्षक बनेंगे तो कितना काम करेंगे यह तो देखने वाली बात होगी । ऐसे में अब कुछ ही दिन इनके ट्रेनिंग परेड की बची है , जो खत्म होकर उप पुलिस अधीक्षक की पद पर तैनात होंगे हालांकि अभी फिलहाल ट्रेनिंग पर है ।
Tags:
छत्तीसगढ़
