मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया तथा युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम नगर के बीजीआर इंटर कालेज के पीछे मैदान पर रविवार को क्षेत्रीय सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच सांडी टीम बनाम हरदोई टीम के बीच खेला गया। बल्लेबाजी के लिए हरदोई टीम को आमंत्रित किया।हरदोई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ललकारा है जवाब में सांडी की टीम पर ही ढेर हो गए सम्बोधित करते हुए सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने कहा खेल का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल के भावना से खेलकर लोगों को आनन्द देते हैं। उन्होंने कहा कि नगर में इस तरह का भव्य आयोजन होने से नगर के खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं।वक्ताओं ने कहा कि खेल से जातिवाद की भावना खत्म होती है और टीम भावना विकसित होती है। क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। वक्ताअों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और उनका मानसिक विकास भी होता है।
इस मौके पर फरीद खान हरनाम यादव सुगम कटियार संदीप शुक्ला पत्रकार सुमित पटेल हर्ष वर्मा शमशाद कल्याण सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे

