कोरोना महामारी में सतर्कता के साथ सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में हुआ झंडारोहण
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई : जनपद में 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रविवार को सुबह आठ बजे से सभी सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। शहर से लेकर गांव तक खुशी का माहौल रहा। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण सभी ने पूरे एहतियात बरते। विद्यालयों में शिक्षकों ने ध्वजारोहण किया।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बिलग्राम नगर में स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाली परिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम तहसील बिलग्राम मदरसे पर सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर झंडारोहण किया गया इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक विनीत कुमार पूरे स्टाफ के साथ झंडारोहण किया वहीं कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने झंडे को सलामी कर झंडारोहण किया गया उसके बाद राष्ट्रगान पढ़ा गया इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह एसआई संजय कुमार सिंह एसआई वीर प्रताप सब इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन एसआई अबरार हुसैन सहित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे उसके बाद थाना प्रभारी द्वारा सभी को मिष्ठान वितरण किया गया
