धूमधाम से मनाया गया भाई बहन के रिश्ते का पवित्र त्योहार

बहन ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, भाई ने बहन की रक्षा की खाई कसम मुकुल सिंह आशा  
सपा नेता
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई शहर में रविवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडितों के अनुसार शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर पवित्र बंधन निभाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
रक्षाबंधन पर्व के दिन सुबह से ही बाजार में राखी और मिठाइयों की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। देर शाम तक बाजार में लोगों की खरीदारी के लिए चहल-पहल देखी गई। राखी के साथ ही कपड़े, साड़ियां और अन्य सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं राखी के दामों में 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि होने के बावजूद महिलाओं में उत्साह देखा गया। इसी प्रकार बाजार में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए नई-नई डिजाइन की राखियां खरीदीं।इसके साथ साथ जो भाई बहन एक दूसरे से दूर है वो व्हाट्सएप पर राखियां भेज कर भइयो के लिए लंबी उम्र की कामना को उपहार देकर खुशी जाहिर की दूर सफर कर बहनों ने भाई को राखी बांधने के इंतजार में व्रत रखा राखी बांध व तिलक करने के बाद ही व्रत खोला बहनें अपनी ससुराल से भाई के घर पहुंची भाई भी कई किलोमीटर दूरी तय करके बहन की ससुराल पहुंचे भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प
रक्षाबंधन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने