अमेठी से दिनेश तिवारी
जगदीश पुर अमेठी
हनुमान मंदिर बड़ा गांव में समाज सेवी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू यज्ञसैनी द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 353 नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों की जांच कराई शिविर में आये मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के द्वारा निशुल्क किया जायेगा नेत्र शिविर का शुभारंभ समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू यज्ञसैनी द्वारा किया गया समन्वय आयुष्मान जिला डॉक्टर अनूप तिवारी भारत आरोग्य मित्र संध्या सिंह सहित क्षेत्रीय आशा व आशा संगिनी उपस्थित रहीं सोनू यज्ञसैनी ने कहा मैं जनता का सेवक हूं और हमेशा जनता की सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है
Tags:
अमेठी
