अमेठी से दिनेश तिवारी
अमेठी
जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी सोनू यज्ञसैनी ने अपने निवास माते श्री भवन में जन सुनवाई के दौरान में दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुना एवं उन पर संज्ञान लिया। समस्याओं का यथासंभव निस्तारण भी किया गया, एवं अन्य समस्याओं व विवादों के समाधान के लिए
संबंधित अधिकारियों से निवेदन भी किया गया।उन्होंने ने बताया कि हमारा लक्ष्य यह है क्षेत्र की 60 वर्ष के ऊपर महिलाएं हैं या विधवा है, उनको पेंशन की व्यवस्था, विकलांग पेंशन दिलाना, उज्वला योजना गैस का लाभ दिलवाना, सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, गम्भीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का सरकार से अनुदान दिलाना आदि सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास हमेशा करता रहूंगा क्षेत्र की जनता की सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है
