अमेठी से दिनेश तिवारी
शुक्ल बाजार अमेठी
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुकुलन निवासी राम उजेरे पुत्र राम लखन उम्र लगभग 40 वर्ष ने बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के पुत्र पप्पू यादव पुत्र बृजलाल यादव ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए कहा कि मेरे चाचा राम उजेरे पुत्र राम लखन जिनकी पत्नी की करीब 1 वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी जिसके चलते मृतक राम उजेरे सदमे में चल रहे थे जिनका इलाज लखनऊ से चल रहा था जो कि 12 सितंबर की रात राम उजेरे ने अपने खेत के पास की बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए उधर गए तब हुई गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए छानबीन की जा रही हैं मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा मृतक राम उजेरे के पांच बेटियां हैं
