विकास समिति ने दिवंगत के घर पहुंचकर की आर्थिक मदद।

विकास समिति ने दिवंगत के घर पहुंचकर की आर्थिक मदद।


अमेठी से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट



13 सितम्बर को हुई थी राम उजेरे यादव की मौत।





बाजार शुकुल,अमेठी।सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रणी शुकुल बाजार विकास समिति ने पिछले दिनों मृतक हुये राम उजेरे यादव के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना ब्यक्त कर दिवंगत के परिजनों की आर्थिक मदद की है।

गौरतलब हो कि क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव निवासी राम उजेरे यादव पुत्र राम लखन यादव का शव गांव के बगीचे में पेंड से लटकता हुआ पाया गया साथ ही मृतक की पत्नी चंदा देवी का निधन दस माह पूर्व कैंसर की बीमारी से हो गया था।दिवंगत राम उजेरे यादव की मौत के बाद आठ नाबालिग बच्चों के भरण पोषण व परवरिश का संकट खड़ा हो गया जिसके बाद सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रणी शुकुल बाजार विकास समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र विजय सिंह व समिति के महासचिव मनोज कुमार त्रिपाठी ने समिति के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से रविवार को दिवंगत राम उजेरे यादव के घर पहुंचकर परिजनों व दिवंगत के बच्चों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुये शोक संवेदना ब्यक्त कर दिवंगत की पुत्री को दस हज़ार रुपये देकर  आर्थिक मदद की है और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।शुकुल बाजार  विकास समिति द्वारा की गई आर्थिक मदद के पहल की लोगों ने सराहना की है।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र विजय सिंह,मनोज त्रिपाठी,रमेश तिवारी,पवन शर्मा,दिनेश तिवारी सहित शोभनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने