राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष ने बांटे आमंत्रण पत्र

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष ने बांटे आमंत्रण पत्र


अमेठी से दिनेश तिवारी



शुकुल बाजार ,अमेठी ।अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के सौजन्य से भारतीय कुश्ती संघ नई दिल्ली एवं उत्थान सेवा संस्थान अमेठी द्वारा आगामी 17 सितंबर से 19 सितंबर के बीच आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 को सफल बनाने एवं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोग भागीदारी प्रदान कर सकें इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ल ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों एवं संभ्रांत जनों से संपर्क करते हुए आमंत्रण पत्र का वितरण किया उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सभी को स्वस्थ एवं निरोग रखने तथा खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करने पर बल प्रदान कर रही हैं जिस के क्रम में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन अमेठी की धरती पर हो रहा है उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोहार गौरीगंज स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने