बिलग्राम तहसील में तैनात सरवन लेखपाल का पैसे लेनदेन का विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल

विडिओ मे साफ पैसे लेते  दिखाई दे रहे है


एसड़ीएम बिलग्राम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने तहसीलदार बिलग्राम को सौंपी जांच दो दिनों में दे अख़्या
जिला संवाददाता  फारूक क़ुरैशी  

हरदोई बिलग्राम यूपी सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर नकेल कसती नजर आ रही है।जनता को भी बीच-बीच में सरकार रिश्वत न देने की बात कहती है लेकिन प्रशासनिक कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।ताजा मामला हरदोई जनपद के तहसील बिलग्राम का है जहाँ  बिलग्राम में तैनात लेखपाल का पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के सामने आते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है बिलग्राम।तहसील में तैनात लेखपाल सरवन कुमार का पैसे को लेकर वीडियो वायरल हुआ,जिसके संबंध में सोशल मीडिया पर लोगों ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र को बनाने के लिए रिश्वत ली। लेकिन जब लेखपाल सरवन कुमार से बात हुई तो उन्होंने आरोप को गलत बताते हुए इसे साजिश करार  दे दिया और बताया कि यह वीडियो फर्जी है हमने किसी के साथ इस तरह का लेन-देन नहीं किया।वायरल विडिओ में
वायरल विडिओ में साफ देखे जा सकते है कि अलग कमरे में ले जाकर किस तरह पैसे लेते दिखाई देते है सूत्रों की माने तो सरवन के द्वारा लगाई गई आय  की जांच हो तो सच्चाई सामने आ सकती है कि किस व्यक्ति की कितनी आय है और लेखपाल महोदय द्वारा कितनी आय लगाई गई वही इस प्रकरण पर  एसडीएम बिलग्राम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि वायरल विडिओ को संज्ञान लिया गया है और तहसीलदार बिलग्राम को निर्देश दिए गए है  सभी तथ्यों की जांच कराकर दो दिनों में आख्या दे ताकि प्रभावी कारवाई की जा सके

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने