त्योहारों के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

त्योहारों के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।



अमेठी से दिनेश तिवारी



शुकुल,बाजार,अमेठी
सर्वधर्म समभाव की भावना को मद्धे नजर रखते हुए नवागत थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने थाना परिसर शुकुल बाजार में पीस कमेटी की बैठक की जिसमें आगामी त्योहारों को मद्दे नजर रखते हुए क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ चर्चा की गई जिसमें क्षेत्र से नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के विषय में सुरक्षा व्यवस्था विद्युत व्यवस्था एवं अग्निशमन व्यवस्था से संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश  थानाध्यक्ष निर्मल सिंह द्वारा जारी किए गए थानाध्यक्ष ने बताया की भविष्य में दुर्गा पूजा व दशहरा के समय होने वाले सभी कार्यक्रमों में कोई दुर्घटना न होने पाए इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र से सभी ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों से सहयोग की इच्छा प्रकट की है। पीस कमेटी की बैठक में सभी पत्रकार बंधु के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शुक्ला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी जितेंद्र शुक्ला विद्युत विभाग से सुधीर मिश्रा,जितेंद्र गिरी, देवी दयाल शर्मा,उपनिरीक्षक रामप्रकाश सिंह,अमर सिंह,ग्राम प्रधान मुस्तकी बाबू,जगदीश पाल,प्रधान बृजेश तिवारी,जयसिंह,मो शोयब, नरेंद्र यादव,जितेंद शुक्ला, रामकुमार,राजेश मिश्रा,सुमित श्रीवास्तव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने