जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी और एसीएमओ डॉक्टर दिलीप ने ग्राम सरुआ जंगली, राया का निरीक्षण कर जाना ग्रामीणों का हाल
मथुरा: डॉक्टर दिलीप ने जूनियर डॉक्टर को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन अधिक से अधिक व्यक्तियों का मलेरिया और डेंगू टेस्ट होना चाहिए। यहां ओपीडी चलेगी और एंबुलेंस की व्यवस्था रहनी चाहिए।
बुखार से पीड़ित लोगों से हाल जाना ग्रामीणों ने बताया कि नियमित साफ सफाई कार्य किया जा रहा है साथ ही डीपीआरओ ने बताया कि साफ सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव तथा झाड़ियों का कटान शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाएगा। डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि पंचायती राज विभाग की टीम पूरे गांव में डीडीटी का छिड़काव, एंटी लारवा दवाओं को नालियों में डालना, चूना ब्लीचिंग का छिड़काव पूरे गांव में करा रही है। साफ सफाई कार्य का अभियान चलाया जा रहा है। शाम के समय में फॉगिंग का कार्य अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन ने सभी सफाई कर्मियों को अनुशासित तरीके से अपनी ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया। सचिव,प्रधान संचारी रोगों से निपटने का प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण में एडीओ पंचायत श्याम,सचिव आशीष,प्रधान उपस्थित रहे।
