शिव भक्तों द्वारा बम बम भोले की सुनाई दी गूंज
जनपद हरदोई के बिलग्राम कस्बे की ऐतिहासिक 29 वीं विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई।जिसमे मुख्य रूप से भव्य कंवार यात्रा में लखनऊ के प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादार गुरु जी डॉ विवेक तांगड़ी जी और पूज्य ब्रम्हचारी गुरु जी श्री कौशिक चेतन्य जी महाराज और श्री वृन्दावन धाम से आईं पूज्या लक्ष्मीप्रिया जी,पल्लवी मिश्रा जी (कवित्री),श्वेता शुक्ला जी (कवित्री एवं RJ आकाशवाणी लखनऊ),शेखर त्रिपाठी जी (सुप्रसिद्ध कवि ),लोकेश त्रिपाठी जी (वरिष्ठ लोकप्रिय टीवी फेम कवि ने बाबा मंशा नाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा डीजे नगाड़े के साथ मेंहदी घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िए गौरी शंकर मंदिर कन्नौज के लिए रवाना हुए। इसमें हजारों की संख्या में कांवड़िया भोले की भक्ति में मगन दिखाई दिए आपको बताते चले की बिलग्राम कस्बे में विगत वर्षों की भांति 29 वीं विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कांवड़ियों ने अपरेशन सिंदूर की विशाल तस्वीर बनाकर नगर में शोभायात्रा निकाली।व कई मीटर लंबा तिरंगा निकाला उसके बाद सदर बाजार स्थित राजा रमन व उनकी पत्नी मालती रमन गुप्ता ने सभी कावड़ियों पर फूल बरसा कर स्वागत किया वही शोभा यात्रा डीजे बाजे के साथ निकले इसके साथ ही गाजे बाजे के साथ भोले बाबा का नृत्य झाकियां निकाली गई भक्ति गानों पर नाचने को शिव भक्त हुए मजबूर और पैदल ट्रैक्टर अन्य वाहनों से पैदल मेहंदीघाट के लिए रवाना हुए। जहां से गंगा जल भर कर कन्नौज स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इतना ही नहीं नगर वासियों के द्वारा कांवड़ियों के लिए जगह जगह पर लंगर की भी व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा में भव्य झांकियां निकाली गईं।सुंदर झांकियां देखने को उमड़ी भीड़ सुंदर सुंदर झांकियों का भी कार्यक्रम देखने को मिला।अपको बताते चले की बिलग्राम ऐतिहासिक कावर यात्रा को को शुरू करने वाले बिलग्राम कस्बा निवासी स्वर्गीय टिल्लू गुप्ता ने की थी याह बिलग्राम के बाबा मंशा नाथ मंदिर से होकर गौरी शंकर कन्नौज के लिए निकलती है या कावड़ यात्रा उसी तरीके से निकल रही है वही उनके बेटे भी जी जान से सल कुशल यात्रा को सफल बनाते हैं इसके साथ ही कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या न होने को लेकर पुलिस प्रशासन भी साथ मौजूद रहा। कांवड़ यात्रा को रवाना करने के लिए भाजपा पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर और नगर अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता असीस कटियार शिवम कटियार पूर्व चेयरमैन मालती रमन गुप्ता व उनके पति राजारामन गुप्ता नीरज सिंह कौशलेंद्र सिंह गुड्डा आकाश तिवारी परमेश तिवारी दिलीप गुप्ता धीरज गुप्ता प्रकाश गुप्ता गोपाल कपूर हरिश्चंद्र राठौर पंकज वर्मा सहित आदि कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह व थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय व कई थानों की फोर्स को लगाया गया था कई लोग कांवड़ यात्रा में मौजूद रहे साथ ही साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही