#हरदोई बिलग्राम के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा । क्षेत्र से कन्नौज के लिए 29 वी कांवर यात्रा रवाना हुई। जिसमें बीस से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
बिलग्राम से कन्नौज तक हर हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। सुबह समिति की ओर से अनिल कटियार,रामलीला के प्रबधक नीरज सिंह,शिवम कटियार प्रदीप यादव, अनिल तिवारी ,आकाश तिवारी, शिवम कटियार,कौशलेंद्र सिंह गुड्डा ,अमित गुप्ता,दीपक गुप्ता,दिलीप गुप्ता सहित कमेटी के लोगो ने लक्ष्मी प्रिया जी अयोध्या धाम, कौसिक चैतन्य जी महाराज डॉ विवेक तांगड़ी ,के साथ बाबा मंशा नाथ मंदिर में पूजन किया। शिव आराधना के बाद कांवर यात्रा कन्नौज के लिए रवाना हुई।कस्बे में चेयरमैन अनिल राठौर ने स्वागत व जलपान कराया। पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता, राजारमन गुप्ता , ने पुष्प वर्षा की। दर्जनों डीजे, झांकियों से सजी कांवर यात्रा जैसे ही छिबरामऊ पहुंची, वहां पर समाजसेवी प्रवीण सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता ने स्वागत किया। म्योरा मोड़ पर पूर्व सभासद हरिश्चन्द्र राठौर ने खीर वितरित की। दोपहर बाद कांवर यात्रा मेहंदी घाट पहुंची। वहां पर विशाल भंडारा हैं गंगा स्नान करने के बाद जल लेकर लोग बाबा गौरी शंकर कन्नौज के लिए रवाना हो गए । कन्नौज में आस्था का सैलाब हाईवे हाईवे पर दिखाई पड़ा। देर रात तक बाबा गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक का अनुष्ठान चलता रहा। यात्रा में प्रमुख रूप से राजकुमार मौर्य, राजेंद्र यादव, साहब लाल यादव ,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, बीपी सिंह,अमित गुप्ता ,हरनाम कुशवाहा ,गोपाल कपूर सहित तमाम लोग शामिल रहे।
इनसेट
सुरक्षा के लिए पुलिस की निगरानी
बिलग्राम। भारी भीड़ को देखते हुए सीओ रवी प्रकाश सिंह एसडीएम एन राम ,तहसीलदार अमित यादव और कोतवाल अरविन्द राय यात्रा के दौरान व्यवस्था व रूट देखते रहे।ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।करते रहें । बिलग्राम, माधवगंज, मल्लावा और सांडी के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रही।
इनसेट
श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर भंडारे,बरसे फूल
बिलग्राम। कांवर यात्रा की खास बात यह रही हजारों की संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। कस्बे की महिलाओं ने स्वागत के साथ सभी को रवाना किया। रास्ते में जगह जगह पर भंडारे हुए । लोगो पर इत्र और गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। मेहंदी घाट पर कमेटी की ओर से कन्नौज में ग्वाल मैदान में विशाल भंडारा हुआ।
इनसेट
झांकियों ने मन मोह लिया
बिलग्राम। डीजे पर जहां भजन बज रहे थे तो वहीं कानपुर ,लखनऊ ,शहाबाद से आए कलाकारों ने उम्दा ,झांकियां पेश की। यात्रा में झांकियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।।