संपूर्ण समाधान दिवस, बिलग्राम शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जायेगा और गरीबों की भूमि आदि पर अवैध कब्जा मुक्त कराये जायेगें:- आशीष सिंह, आशू



लाभार्थीप्रद योजनाओं का लाभ गरीब एवं पात्र लोगों को प्राथमिकता पर दिलायेंः-अनुनय झा
सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों का कब्जा मुक्त करायेंः-नीरज जादौन

 हरदोई सोमवार को तहसील बिलग्राम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मा0 विधायक आशीष सिंह,आशू, जिलाधिकारी अनुनय झा की संयुक्त अध्यक्षता मेें किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक ने अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण आदि की समस्याओं पर फरियादियों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जायेगा और गरीबों की भूमि आदि पर अवैध कब्जा मुक्त कराये जायेगें और कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही कराई जायेगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा एवं अतिक्रमों की शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी व गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों का चिहिन्त करें तथा अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण करने वालें लोगों पर इंटी भूमाफिया के अन्तर्गत कार्यवाही करें पीड़ित मो शमशाद ने पुलिस अधीक्षक को प्राथना पत्र दिया है जिसमे बताया गया है की मेरी भूमधरी नंबर गाटा संख्या 373 चांदपुर अंदर नगर पालिका में थी जिसको भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर प्लाट के रूप में अपने अंश से अधिक की बिक्री कर दिए गए हैं जो मौके पर वाद विवाद उपन्न है पूर्व माह में जिला अधिकारी हरदोई द्वारा एक प्राथना पत्र जांच के लिए दिया गया था जिसमे मो आफाक मो इलियास पुत्र अब्दुल अजीज ने अपने अंश से अधिक की बिक्री कर दी गई है जिसकी कॉपी संगलन कर अभियोग पंजीकृत करने के लिए आदेश पारित किया जाए वही रिजवान कुरैशी ने जिला अधिकारी को एक प्राथना पत्र दिया है जिसमे अपने अंश से अधिक की बिक्री की गई है जांच की मांग कर ऐसे भू माफियाओं पर एंटी भू माफिया के तहत कारवाई करने की बात कही है इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि राजस्व विभाग टीम के साथ समन्वय बनाकर सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों का कब्जा मुक्त करायें। इसके उपरान्त मा0 विधायक ने आयुष्मान कार्ड एवं वीपीएल राशन कार्ड प्रदान किये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सीओ बिलग्राम सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, ईओ, सीडीपीओ आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने