जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रचना गुप्ता ने मेडिकल टीम के साथ गांव का किया औचक निरीक्षण

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रचना गुप्ता ने मेडिकल टीम के साथ गांव का किया औचक निरीक्षण




मथुरा के सीएमओ तथा डीपीआरओ ने मेडिकल टीम के साथ अवकाश के दिनों में बृहस्पतिवार को विकासखंड चौमुंहा के ग्राम पंचायत जावली में की जा रही सफाई व्यवस्था और मेडिकल कैंप के कार्यों का औचक निरीक्षण किया.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी और डॉक्टर भूदेव ने कैंप के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि गांव में 30 डेंगू के मरीज हैं। आज मेडिकल कैंप द्वारा 98 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया और प्राथमिक उपचार हेतु दवाएं वितरित की गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा दवाई और ओआरएस पाउडर मिल रहा है। सीएमओ और डीपीआरओ ने डेंगू पीड़ित लोगों के घर- घर जाकर उनका हाल जाना। ग्राम पंचायत में निरीक्षण के समय 10 सफाई कर्मियों की टोली काम करती हुई मिली। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने सचिव और प्रधान को निर्देशित किया कि शुक्रवार से 10 सफाई कर्मियों की टोली और 20 अतिरिक्त मजदूर लगाकर सघन साफ सफाई अभियान चलाया जाए। तथा एडीओ पंचायत शंकर पाल को निर्देशित किया कि सामुदायिक केंद्र से एंटी लार्वा, डीडीटी आदि आवश्यक दवाएं लेकर ग्राम पंचायत में छिड़काव और फॉगिंग भी कराएं तथा माइकिंग के द्वारा भी डेंगू के प्रति सावधानियों, जनजागरूकता का प्रचार प्रसार करें। सीएमओ डॉक्टर रचना गुप्ता और डीपीआरओ किरन चौधरी ने प्रधान, आशा,आंगनवाड़ी तथा गांव के युवाओं की टोली बनाकर घर -घर जाकर जलजमाव के प्रति जागरूक करने, ग्रामीणों को पूरे बाजू के कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा बुखार के लक्षण आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी और प्रधान को बताया गया कि बुखार से पीड़ित मरीज को तकलीफ होने पर तत्काल सामुदायिक केंद्र पर सूचित करें, सीएमओ ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने