2500 लीटर बायोडीजल के साथ एक टैंकर किया गया जब्त

2500 लीटर बायोडीजल के साथ एक टैंकर किया गया जब्त 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त की बड़ी खबर गुडे़ली से निकल कर आ रही है । जहां फूड इंस्पेक्टर पटेल ने फिर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 2500 लीटर बायोडीजल को जब्त किया है । वही बता दें कि लगातार खबर प्रकाशित हो रही थी कि गुडे़ली में बायोडीजल की बाढ़ सी आ गई है , जिसको संज्ञान में लेते हुए फ़ूड इंस्पेक्टर ने बायोडीजल को जप्त किया है । जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है । यह बायो डीजल सरायपाली का कोई मेडिकल स्टोर वाले का बताया जा रहा है । आगे की जांच की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने