गरीब,किसान और नौजवान की भीड़ देख गद गद नजर आए सुभाष पाल

 बिलग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल का जनसंपर्क दर्जन भर सभाएं कर मांगा समर्थन 
संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम मल्लावां विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल ने पूरा दमखम झोंक दिया है । उन्होंने शुक्रवार को एक दर्जन नुक्कड़ सभाएं की । जरौली शेरपुर और हीरापुर में भारी संख्या में कार्यक्रम भीड़ जुटी। जिसे देखकर गदगद कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल ने कहा कि वह जनता की राजनीति करते हैं । गरीब किसान नौजवान महिलाएं और छात्र इन सब के हितों के लिए काम करना उनका उद्देश्य रहा है । उन्होंने कहा कि बिलग्राम में इस बार कांग्रेस के प्रति जनता का इंकलाब होगा। उन्होंने कहा जो पार्टियां जमीन पर काम करने वाले लोगों को दरकिनार करेगी उनके प्रत्याशियों को जनता चुनाव में हार का मुंह दिखाएगी। उन्होंने जनता से वादा किया बिलग्राम में सुभाष पाल के समर्थन में लहर चली है जो मुकाम तक पहुंचेगी अपने सम्बोधन में बताया है की धन बल के बल पर चुनाव नही जीता जा सकता है बिकाऊ लोगो से सावधान रहने की जरूरत है आजादी के बाद लागभग एक ही बिरादरी क् विधायक बनता रहेगा में सभी से निवेदन करने आया हु इस भाई बेटे को अपना मत देकर अपने क्षेत्र के बेटे व भाई को विधायक बनाने क् काम करे आने वाले समय मे जनता मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी लोगो को  धन्यवाद दिया सभा में प्रधान इकबाल ,प्रधान पिंकू यादव ,अजीत यादव,असलम खान मोहम्मद खालिद,सीबू खान सईद अहमद  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने