लापरवाही:बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया लाद कर निकल रहे चालक, हादसे की आशंका

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सरिया लादकर निकलने वालों पर नहीं होती है कार्रवाई

संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम नगर में अगर आप सरिया, बांस व अन्य सामाग्री लदे वाहन के पीछे चल रहे हैं तो आपको सावधान होकर चलने की जरूरत है। शहर सहित अंचल में वाहनों से बाहर निकलते सरिया, बांस व अन्य सामाग्री से आपकी जान को खतरा हो सकता है। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ऐसे वाहनों को देखा जा सकता है। इस कारण लोगों को दुर्घटना के साथ जान का खतरा भी बना ही रहता है।  ज्यादातर दुर्घटना बाइक सवारों के साथ होने आशंका रहती है, जो इन वाहनों के पीछे चलते हैं। न तो यह सरिए किसी लाल कपड़े से ढके होते हैं और न ही पीछे चल रहे वाहनों को ऐसे कोई संकेतक लगे होते हैं कि जिससे वाहन चालकों को सचेत किया जा सके। वाहन चालकों के अचानक ब्रेक लगा लेने से कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं, जबकि शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन रोजाना गुजर रहे हैं, लेकिन आरटीओ विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि शहर के पाली रोड और बड़ौदा रोड पर लोहा विक्रेताओं की दुकानें संचालित हो रही हैं, इन दुकानों के बाहर दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली व ठेले और लोडिंग वाहन खड़े रहते हैं। जिनसे सरियों का परिवहन कराया जाता है।  ठेलों पर सरिया पूरी तरह से नहीं आता है। आगे की ओर भी 15 तो पीछे की ओर भी लगभग 15 फीट तक सरिया निकला रहता है। सड़कों पर लदे चल रहे ठेले ट्रैफिक को प्रभावित करते हैं,तो वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन से भी सरिया सड़़क करीब 8 से 10 फीट तक बाहर निकला दिखाई देता है। अचानक ब्रेक लगा देने पर वाहन चालक को अप्रिय घटना होने का डर सताता दिखाई देता है। शहर से निकलने वाले ऐसे लोडिंग वाहन पर न तो आरटीओ विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई की है और न ही ऐसे ट्रैक्टरों पर शहर में किसी भी तरह की कोई रोक लगाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने