पर्यावरण के साथ फसल का उत्पादन बढ़ेगा किसानों को जानकारी देते हैं कृषि विशेषज्ञ



बिलग्राम। बिजासू ईकोटेक कंपनी द्वारा फसल किसान गोष्ठी का आयोजन  श्याम शरण गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें कंपनी ने अपने उत्पाद डीपी बी बी के बारे में बताया। यह उत्पाद भारत में ही उत्पादित बायोउत्पाद है। जिसको पेटेंट भी कंपनी के द्वारा कराया गया है। यह उत्पाद पूर्णतया बायो वपर्यावरण के लिए सुरक्षित है। इस अवसर पर कंपनी के वॉइस प्रेजिडेंट हरीश गंगवार  ने बताया कि हमारे उत्पाद बीवी के प्रयोग से किसान की फसलों में हर प्रकार के एंजाइम विटामिन मिनरल्स पौधे को मिलते हैं। जिससे किसान का उत्पादन बढ़ जाता है। गोष्ठी में आए चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के डॉक्टर डीपी सिंह ने बताया की इस उत्पाद का विश्वविद्यालय में टमाटर पर परीक्षण कराया गया। जिससे 40 परसेंट उत्पादन बड़ा होगा। गन्नाअनुसंधान संस्थान से आई डॉक्टर प्रियंका सिंह ने बताया इस प्रोडक्ट के प्रयोग से किसान अपने उत्पादन को 30 से 40% बढ़ा सकता है । करीब 200 किसानों ने इस गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कंपनी के एचडी रंजीत सिद्धि जी वह कंपनी के जोनल मैनेजर अनु सक्सेना  कंपनी के एरिया मैनेजर अनुज सिंह जी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने