उर्से जहूरी की तैयारियां हुई मुकम्मलआज से शुरू होगा उर्से जहूरी


बिलग्राम हरदोई। । नगर के मोहल्ला मैदानपुरा स्थित खानकाहे जहूरिया के बुजुर्ग हजरत ज़हूरुद्दीन शाह अलमारूफ छोटे मियां नसीरी चिश्ती कादरी बिलग्रामी का सालाना उर्स जहूरी 15, 16,17, को मनाया जायेगा उर्स की जानकारी देते हुए मास्टर  असगर जहूरी बिलग्रामी ने बताया कि 15 अप्रैल को बाद नमाज इशा मिलाद शरीफ का एहतमाम किया जायेगा 16 अप्रैल को छोटे दायरे में क़व्वाली का प्रोग्राम होगा 17 तारीख 4:00 बजे गागर का जुलूस निकाला जायेगा जिसके बाद रात में महफिले सिमा (कव्वाली)  का प्रोग्राम होगा सुबह 3:00 बजे आखिरी कुल होगा जिसके बाद सज्जादा नशीन हजरत अनीस मियां ज़हूरी चिश्ती दुआ फरमायेगें और उर्स का समापन होगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने